नीमच। नायब तहसीलदार कुकडेश्वर नवीन छत्रोले ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 20 अप्रेल 2025 को रामपुरा में नायब तहसीलदार कुकडेश्वर के नवीन भवन टप्पा कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। कुकडेश्वर नायब तहसीलदार कार्यालय/न्यायालय एवं कार्यालयीन कार्य कल 23 अप्रैल 2025 से नियमित रूप से टप्पा कार्यालय कुकडेश्वर के शासकीय चिकित्सालय के पास स्थित नवीन भवन में संचालित होंगे।