BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 6:15 pm
KHABAR : अधिवक्ता संघ कसरावद द्वारा अधिवक्ता सचिन बाथम के घर हुई चोरी के संबंध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में विगत दिनों नगर कसरावद के अंगुर नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सचिन उर्फ सतीश बाथम एवं कॉलोनी के अन्य रहवासियों के घरो में हुई चोरी के संबंध में अधिवक्ता संघ कसरावद द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम सत्येन बैरवा को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सौंपा।


ज्ञापन का वाचन करते हुए अधिवक्ता ए.आर. मीणा ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि अधिवक्ता सतीश उर्फ सचिन बाथम एवं अन्य रहवासियों के घरो में हुई नगदी एवं आभूषण जिसमें अधिवक्ता सतीश बाथम के घर से रूपये डेढ लाख एवं आभूषण करीब ढाई लाख की चोरी एवं अन्य मकानो में हुई चोरी के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्‌तार कर माल की बरामदगी की जाये साथ ही अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि नगर में पोलिस की लापरवाही एवं निष्क्रियता के कारण विगत एक माह से लगातार हो रही चोरियों के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाये, चोरो के हौंसले बड़ते जा रहे है तथा चोर पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं, साथ ही पुलिस कर्मचारियों एवं अधिवक्तागणों के घरो पर भी चोरी की नियत से हमला कर रहे है। चोरो के हौंसले यह दर्शाते हैं कि चोर दिनदहाड़े ही नगर की कॉलोनियों में चोरी एवं लूट को अंजाम दे रहे है। अभी तक किसी भी चोरी की घटना में कोई भी संदिग्ध पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। सीसी टीवी फुटेज में संदिग्धों के दिखाई देने के बाद भी चोर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। अभिभाषक संघ कसरावद के अध्यक्ष राजीव सोहनी एवं पूर्व सचिव बृजेश कुमार व्यास ने अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों के साथ मौजुद होकर मांग की है कि चोरी में लिप्त अपराधियों को शीघ्र से शीघ्र पकड़ा जावे, नही तो अधिवक्ता संघ कसरावद एवं नगर कसरावद के नागरिक पोलिस प्रशासन के विरूद्ध आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा। फरियादी अधिवक्ता सतीश बाथम ने मुख्यमंत्री महोदय एवं एसपी धर्मराज मीणा खरगोन से मांग की है कि नगर कसरावद की कॉलोनियों में पुलिस की रात्री गश्त को बड़ाया जाये, कॉलोनीयों में घूमते संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाये तथा अपराधियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर घर से चुराये गये कीमती आभूषणों एवं नगदी को चोरो से प्राप्त कर दिलाये जाये। ज्ञापन में सभी अधिवक्तागण मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE