मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों की गेहूं विक्रय करने के लिए स्लॉट बुक की अंतिम तारीख 26 अप्रैल तक है। अतः जिन पंजीकृत किसानों द्वारा स्लॉट बुक नही कराये गये है उन किसान भाईयों से अनुरोध है कि 26 अप्रैल के पूर्व अपना गेहूँ विक्रय स्लॉट बुक करा लेवे। समर्थन मूल्य पर खरीदी 05 मई तक की जाएगी।