खरगोन। 1 जनवरी 2025 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरो को आठवें वेतनमान में मिलने वाले सभी लाभों से वंचित करने के शासन के निर्णय के खिलाफ पेंशनर लामबंद हो गए है।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रांतअध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि प्रदर्शन में जिलेभर के पेंशनर शामिल हुए। सुबह 11.30 बजे गायत्री मंदिर परिसर में एकत्रित हुए पेंशनरों ने अपने अधिकारों, अपनी समस्याओं को लेकर बैठक में विचार- विमर्श किया। इसके बाद दोपहर में आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला सचिव रमेश चंद्र मंडलोई, बाबूलाल राठौर ने विस्तृत जानकारी बताई। मंशाराम हिंगोले, बसंत जैन, नरेंद्र ठाकुर,दिलीप जगपति, नरेंद्र तंवर, विक्रम सिंह तंवर सहित सैंकडों की संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।