BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 11:01 am
NEWS : नकली घी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस की छापामारी में 1543 किलो नकली घी जब्त, वनस्पति घी और पॉम ऑयल से बना रहे थे नकली घी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नकली घी के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए चित्तौड़गढ़ शहर के नजदीक गांव चित्तौड़ीखेड़ा में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने वनस्पति घी और पाम ऑयल से नकली घी बनाने के गोदाम पर छापा मारकर 1543 किलो नकली घी,  160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फेक्ट्री में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के नजदीक चित्तौड़ी खेड़ा में भेरूलाल गुर्जर के किराए के गोदाम में नकली घी बनाकर उसे बाजार में बेचकर लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने व गोदाम में भारी मात्रा में नकली घी के टिन व नकली घी बनाने का कच्चा माल व मशीने लगी हो नाबालिग बच्चों से नकली घी बनाने की फेक्ट्री में काम करवाने की सूचना मिली। सूचना पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली के निर्देश पर थाने के देवेंद्र कुमार उप निरीक्षक, एएसआई जितेन्द्र सिंह, हैड कानि. नारायण लाल, कानि. हरफूल, धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बहादुर सिंह व संजय कुमार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा को साथ लेकर चित्तौड़ी खेड़ा स्थित भेरूलाल गुर्जर के गोदामों पर छापा मारकर तलाशी ली गई तो कृतज्ञ और ओम गऊ दर्शन आदि ब्रांड के कुल 1543 किलोग्राम नकली घी एवं 160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी तथा नकली घी बनाने की मिक्सिंग हीटिंग मशीने आदि उपकरण मिले। 
आरोपी भेरुलाल गुर्जर द्वारा पॉम ऑयल, वनस्पति घी, एसेंस आदि को एसएस हीटिंग टैंक में मिश्रण कर मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नकली घी तैयार कर अनैतिक आय प्राप्त करने हेतु बेचने के लिए तैयार कर लोगों को नकली घी को असली घी के रूप में बेच कर धोखाधड़ी करना एवं नकली घी तैयार करने में नाबालिक बालकों को अपने कारखाने में मजदूरी करवा कर शोषण करना पाए जाने से उक्त फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे दो बालकों का रेस्क्यू कर 1543 किलोग्राम नकली घी एवं 160 किलोग्राम पॉम ऑयल व 1187 किलोग्राम वनस्पति घी तथा नकली घी बनाने की मिक्सिंग हीटिंग मशीने आदि उपकरण को जब्त किया जाकर आरोपी राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना के करणपुरिया हाल राजनगर थाना अंतर्गत ढाणी चबूतरा बड़ापाड़ा निवासी भैरूलाल पुत्र लाडू राम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भेरुलाल गुर्जर के खिलाफ थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE