BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 1:33 pm
BIG NEWS : पहलगाम हमले में मारे गए सुशील के घर पहुंची जोबट विधायक, सरकार से एक करोड़ आर्थिक सहायता की मांग, इंदौर कलेक्टर बोले- हर संभव मदद की जाएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

अलीराजपुर। जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर की भी हत्या कर दी गई। उनकी बेटी के पैर पर भी गोली चलाई। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए परिवार का ढाढस बढ़ाया। कांग्रेस विधायक ने सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और बेटी के इलाज की मांग की है।


जोबट विधायक ने परिजनों का बंधाया ढांढस, सरकार से की ये मांग
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी अफसर सुशील नथानियल भी शामिल है। इसकी खबर मिलते ही जोबट विधायक सेना महेश पटेल उनके घर पहुंची। घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक सेना महेश ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये देने और बेटी के इलाज की मांग की है। वहीं सेना महेश ने इस घटना को सरकार की विफलता बताई है। उन्होंने देश की व्यवस्था को भी कमजोर बताया है।


इंदौर कलेक्टर ने सुशील के परिवार से की मुलाकात
इधर, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सुशील नथानियल के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। पहलगाम से मृत शरीर इंदौर के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही उनकी बेटी को कुछ माइनर इंज्रीज है। उसका इंदौर में इलाज कराया जाएगा और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।


आतंकी हमले में 26 की मौत
आपको बता दें कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले नाम पूछा और फिर गोलियों से भून डाला।


इस हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ सुशील कुमार नथानियल की भी जान चली गई। वहीं उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। वे चार दिन पहले ही अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए बेटी आकांक्षा (30) और बेटे आस्टन (21) के साथ कश्मीर गए हुए थे। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करती है। सुशील का परिवार वर्तमान में इंदौर के वीणा नगर में रहता है। वे मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले है। जम्मू-कश्मीर में साल 2019 के पुलवामा अटैक के बाद यह सबसे बड़ा हमला है। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE