BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 1:52 pm
BIG REPORT : पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रतलाम के पत्रकारों ने हाथों में काली पट्टी बांध, पाकिस्तान का मैप जलाया, मुर्दाबाद के नारे, पीएम के नाम सौपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार दोपहर रतलाम के पत्रकारों ने विरोध जताया। हाथों में काली पट्टी बांध तिरंगा थाम पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट में पाकिस्तान का मैप जलाया।

 

रतलाम प्रेस क्लब के तत्वाधान सभी पत्रकार दोपहर 12 बजे कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिल भाना को सौंप आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


इस दौरान पाकिस्तान का मैप भी कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर जलाया। हमले में दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी और वकील भी मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने किया।


इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन ने कहा कि यह कायराना हरकत है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।


यह मांगे रखी
हमले के दोषियों की तत्काल पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।
आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा तंत्र को और सशक्त और आधुनिक बनाया जाए।
हमले में मारे गए नागरिकों के परिजनों को तत्काल राहत और समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
देशभर में आम नागरिकों और मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE