BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 2:09 pm
KHABAR : शिप्रा नदी में डूबते वृद्ध को बचाया, एसडीईआरएफ और होमगार्ड जवानों ने बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा नदी में बुधवार सुबह 60 वर्षीय वृद्ध ने छलांग लगा दी। रामघाट स्थित आरती स्थल पर सुबह करीब 11 बजे की यह घटना है। नदी में अधिक पानी होने के कारण वृद्ध गहरे पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ जवान बृजमोहन, राजेंद्र डाबी, सन्नी परमार और स्थानीय तैराक छोटू कहार तुरंत हरकत में आए। जवानों ने पानी में कूदकर वृद्ध को बाहर निकाला।


बचाव के बाद वृद्ध बेहोश थे। जवानों ने घाट पर ही सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। फिर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। होमगार्ड तैराक प्रभारी ईश्वर लाल चौधरी के अनुसार, वृद्ध के बेहोश होने के कारण उनका नाम और पता नहीं मिल पाया। वृद्ध ने कपड़े पहने हुए ही नदी में छलांग लगाई थी। इससे आशंका है कि वह आत्महत्या के इरादे से आए थे। वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


उल्लेखनीय है कि अप्रैल में शिप्रा नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक है। इस कारण गहराई के संकेतक और बेरिकेट्स डूब गए हैं। घाट पर काई जमने से फिसलन की स्थिति भी बन रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE