शाजापुर। कोरोना काल में लोगों का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देकर वापसी के लिए भटक रहा है वेल्डिंग दुकानदार रशीद खान कोरोना काल के समय जब ऑक्सीजन की किल्लत पड़ी थी उसे वक्त जिला प्रशासन की टीम ने फेमस वेल्डिंग के प्रोपराइटर राशिद से 10 सिलेंडर देने का आग्रह किया इस पर राशिद ने लोगों का जीवन बचाने के लिए प्रति 10 हजार रुपए का एक सिलेंडर ऐसे कर के उन्होंने दस सिलेंडर पटवारी को दिए थे जो एक लाख रुपए बताए गए जिसकी प्राप्ति रसीद पटावरी ने रशीद खान को दी कोराना काल तो खत्म हो गया मगर अपने 10 सिलेंडर वापस पाने के लिए अब अभी जिला प्रशासन तो कभी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा रहा है पीड़ित मगर जिम्मेदार ये नही बता रहा कि आखरी वो आक्सीजन सिलेंडर गए कहा पीड़ित ने आवेदन देकर भी अपने सिलेंडर वापस देने की मांग की है,, वही जिला अस्पताल सिविल सर्जन आप के माध्यम से सूचना मिली थी मामले तहसीलदार को मार्क किया गया था वही जब शाजापुर तहसीलदार सुनील पाटिल से बात की तो उनका कहना है कि आपके माध्यम से मुझे जानकारी लगी है मामले की जांच करवाते हैं,, वही दुकानदार रशीद खान बताते हैं कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन एवं आला अधिकारियों को शिकायती आवेदन के माध्यम से अवगत कराया लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है उनका कहना है कि कोरोना जैसी भयावक स्थिति में मैं शहर वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर प्रशासन को दिए थे आज मुझे दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है इसके बाद भी मेरे ऑक्सीजन के सिलेंडर मुझे नहीं मिल पा रहे हैं।