BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 3:20 pm
KHABAR : नीमच में लंबी हड़ताल के बाद काम पर लौटे वकील, नवीन न्यायालय भवन में विधिवत पूजा-अर्चना कर शुरू किया कामकाज, पक्षकारों को मिली बड़ी राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला अभिभाषक संघ की लंबी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। वकीलों ने सुबह 11.30 बजे नवीन न्यायालय भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कामकाज शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ता मौजूद रहे। 
आपकों बता दें कि हड़ताल के कारण न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा था। पक्षकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई रुक गई थी। गतिरोध समाप्त करने के लिए अभिभाषक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ न्यायाधीश से मुलाकात की। न्यायाधीश ने वकीलों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया।
बातचीत के बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। शहर के प्रतिष्ठित पंडितों ने नए न्यायालय भवन में विशेष पूजा-अर्चना कराई। वकीलों ने न्यायिक प्रक्रिया की सुचारू शुरुआत और भवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
लंबे समय बाद न्यायालय परिसर में रौनक लौटी। संघ पदाधिकारियों ने सभी वकीलों से एकजुट होकर न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रखने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ न्यायाधीश और जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। अब नए न्यायालय भवन में नियमित कामकाज शुरू हो गया है। लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्याय के मंदिर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE