दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में थाना चिरुला अंतर्गत लगने वाले दतिया रावतपुरा सरकार ट्रस्ट संचालक शांतनु अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल और दर्जन भर से अधिक महिला पुरुष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया पहुंचकर मारपीट एवं उनकी जमीन हड़पने के आरोप के संबंध में आवेदन दिया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मोगिया समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने बताया उनके पास जमीन के वैध दस्तावेज हैं फिर भी जबरन राजनीतिक संरक्षण के तहत उनकी जमीन हड़पने का प्रयास रावतपुरा सरकार ट्रस्ट संचालक एवं उनके साथियों के द्वारा किया गया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन्हें मारा पीटा गया बा जान से मारने की धमकी दी जबकि उनका कहना है की जमीन के उनके पास दस्तावेज हैं। वहीं सूत्रों की माने तो पूर्व में भी तमाम मामलों में ैत्प् ट्रस्ट संचालक विवादों के घेरे में रहे।