उज्जैन। देवारण्य योजनान्तर्गत आयुष विभाग के तत्वाधान में औषधीय पौधों (अश्वगंधा)पर एक दिवसीय महिला किसानो का प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन इंगोरिया में संपन्न हुआ। जिसमें 4 प्रमुख विषय कृषि संग्रहण,भण्डारण ,प्राथमिक संस्करण एवं विपणन आदि पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह चौहान, उद्यान विभाग से प्रीति निरंजन, प्रभारी वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी,बड़नगर प्रेम सिंह चौहान एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रविंद्र गन्धारे एवं जनप्रतिनिधि संध्या भटनागर, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह सोलंकी, पंचायत सचिव प्रकाश चौहान एवं शुभम जायसवाल एवं अर्जुन सिंह डोडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह चौहान ने उपस्थित महिला किसानो को देवारण्य योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए औषधीय फसलों के लाभ के बारे में बताया साथ ही अश्वगंधा के बारे में बताया गया,उद्यान विभाग से प्रीति निरंजन द्वारा किसानो को अश्वगंधा के बीज, बुवाई एवं उत्पादन उपरांत दवाइयों के रूप में लाभ की जानकारी दी गयी, सॉलिडरिडाड संस्था से शुभम जायसवाल द्वारा अश्वगंधा के बाजार भाव, मंडी, एवं लगने वाले मुख्य रोगो की जानकारी दी गयी संस्था से ही रामबाबू लोधा द्वारा किसानो को अश्वगंधा की प्रति एकड़ बीज दर, बीजोपचार, उत्पादन, सिचाई, एवं बाजार हेतु ग्रेडिंग आदि के बारे में जानकारी दी गयी, अंत में उपस्थित महिला किसानो को प्रमाण पत्र एवं अश्वगंधा के पौधे देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।