खरगोन। भीषण गर्मी के इस दौर में चाहे पशु हो या पक्षी हो पानी को लेकर बेहाल होते रहते हैं। राज्य शिक्षक संघ द्वारा एक सकारात्मक एवं रचनात्मक पहल करते हुए पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के सकोरे बांटने का निर्णय लिया है।
राज्य शिक्षक संघ की टीम ने ग्राम कुकड़ोल एवं जामली पहुंचकर यहां के ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को 125 सकोरे वितरित किए साथ ही उन्हें राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया ने राज्य शिक्षक संघ की इस पहल सकोरे बांटने ओर जल संरक्षण का महत्व बताया, संघ के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा एवं जिला पंचायत के तकनीकी सहायक नीरज अमझरे ने पानी बचाने की शपथ दिलाई।
ग्राम कुकडोल, जामली में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सकोरे वितरित कर उन्हें प्रेरित किया कि उनके घरों की छत पर, आंगन में ये सकोरे रखकर प्रतिदिन पानी और अनाज पक्षियों के लिए रखें। साथ यह भी कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। सकोरे वितरण कार्यक्रम ग्रामीण सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।