खरगोन। जिले से गुजर रहे खंडवा- जुलवानिया नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर किसानों, ग्रामीणों के दावा- आपत्ति का दौर जारी है। बुधवार को ग्राम बिलाली के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहाँ ग्राम से गुजर रहे हाइवे को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की है। वर्तमान में उक्त मार्ग बायपास करने की तैयारी है, जिस पर ग्रामीण आपत्ति दर्ज कर रहे है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम से गुजर रहे हाइवे के चौड़ीकरण के लिये सर्वे किया गया था लवकिं कुछ लोगो की आपत्ति के बाद बायपास की तैयारी की जा रही है जिससे किसानों की खेतिहर भूमि अधिग्रहित की जा रही, हमारी मांग है कि हाइवे निर्माण के दौरान बायपास न करते हुए सड़क चौड़ीकरण किया जाय।