मंदसौर। शहर के जिला अस्पताल की बिल्डिंग अंदर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वार्डों और गलियारों की दीवारें टूट रही हैं। छत से सरिए बाहर निकल आए हैं। बारिश का मौसम नजदीक होने से खतरा और बढ़ गया है।
2014 के बाद से अस्पताल का प्लास्टर और छत का हिस्सा गिर रहा है। पिछले 11 सालों में 7-8 हादसे हो चुके हैं। सैकड़ों मरीज और परिजन जान जोखिम में डालकर इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से सोनोग्राफी सेंटर कई सालों से बंद पड़ा है।
स्टेट गवर्नमेंट को भेजा प्रपोजल-
जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग कई सालों पुरानी है, मेंटेनेंस के तौर पर हम हर साल इमारत की मरम्मत करवाते हैं। भवन नया बने इसके लिए सिविल सर्जन के माध्यम से प्रपोजल स्टेट गवर्नमेंट को भेजा गया है।