BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 6:22 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने यूपीएससी में चयनित ऋषभ चौधरी एवं युगांश भटनागर को दी शुभकामनाएं, यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त की इतनी रैंक, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 28 वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की। यूपीएससी की तैयारी उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही रहकर पूरी की। ऋषभ चौधरी ने 2022 में प्राइवेट नौकरी को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। परिवार की जवाबदारी के साथ-साथ तैयारी भी लगातार की। तैयारी के दौरान इनको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान उनके पिताजी मनोज चौधरी का 2023 में देहांत हो गया। ऋषभ चौधरी के पिता बीमा कंपनी में कार्यरत थे। वे मोटर इंश्योरेंस का काम किया करते थे। परिवार का ट्रांसपोर्ट और बीमा का व्यवसाय है।उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ माता और भाई की देखभाल का दायित्व निभाया। ऋषभ चौधरी ने दसवीं की शिक्षा कमला सकलेचा भानपुरा से और सक्सेस स्कूल शामगढ़ से 12 वीं कक्षा कि पढ़ाई कि। इन्होंने भोपाल के मेरिट कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। 

लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार कोशिश करनी चाहिए-
युवाओं को संदेश देते हुए ऋषभ चौधरी कहते हैं कि यह देश की जीडीपी ग्रोथ का समय है। लक्ष्य हासिल करने में समय भले ही अधिक लगे, लेकिन कोशिश जारी रखना चाहिए। 27 वर्षीय ऋषभ चौधरी बताते हैं कि वह किताब और इंटरनेट का सहारा लेकर घर में ही रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करते थे, पहले अटेंप्ट में 2022 में उनका प्रिलिम्स क्लियर नहीं हुआ वहीं दूसरे चरण में 2023 की मुख्य परीक्षा में असफल हो गए। जिसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की ओर साल 2024 में तीसरी बार प्रयास करने पर उन्हें यह संफलता हाथ लगी है। ऋषभ की इस ऊंचाई को देख परिवार के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ऋषभ चौधरी ने अपने चाचा के बेटे अभिनव चौधरी से प्रेरणा हासिल कर और बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन कर यूपीएससी परीक्षा में 28 वीं रैंक हासिल की है।

मंदसौर जनता कॉलोनी के युगांश भटनागर ने यूपीएससी परीक्षा में 307 वीं रैंक प्राप्त की
मंदसौर, जनता कॉलोनी के रहने वाले युगांश भटनागर ने यूपीएससी परीक्षा में 307 वीं रैंक प्राप्त हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। युगांश के पिता नवेंद्र कुमार भटनागर जिला पेंशन कार्यालय में सहायक पेंशन अधिकारी के पद पर हैं तथा वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माताजी शिक्षा विभाग में रेवास देवड़ा संकुल में शिक्षिका के पद पर थी। जिनकी कोरोना के दौरान दुखद निधन हो गया। आज उनके लिए, उनके परिवार के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला अवसर है। इस अवसर पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। 

युगांश का शुरू से ही आईएएस अधिकारी बनने का सपना था। शहर में सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं करने के बाद आईआईटी गुवाहटी से इंजीनियरिंग कर बेंगलुरु में कंपनी में 1 साल नौकरी की। यूपीएससी के सपने को लेकर युगांश ने नौकरी छोड़कर दिल्ली में तैयारी शुरू की। लगातार परीक्षा देते रहे और पांचवें प्रयास में इनको सफलता मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE