BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 6:32 pm
KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में होगी वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत, सफल आयोजन के लिए संपन्न हुई बैठक, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अनुमोदित कैलेण्डर अनुसार वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई-2025 को किया जाना है, लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठकों का दौर जारी है इसी कड़ी में 22 अप्रैल-2025 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ एवं प्रधान जिला न्यायाधीश विधि सक्सेना की अध्यक्षता में अभिभाषक संघ पेटलावद के अधिवक्ताओं के साथ प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए चर्चा के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश विधि सक्सेना ने कहा कि न्यायालयों में लंबित समस्त आपराधिक योग्य, मोटरयान, समनीय, चौक बाउंस प्रीलिटिगेशन आदि के प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से आप सभी अधिवक्ताओं का सहयोग अतिआवश्यक है, प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न मानें बल्कि इसे एक जन हितैषी अभियान के रूप में देखें, तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो और जनता का विश्वास हमारी न्याय व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो, हमारा लक्ष्य केवल प्रकरणों की संख्या को कम करना नहीं है बल्कि जनता को न्याय का अनुभव कराना है। 

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे, उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार डावर, अभिभाषक संघ पेटलावद के अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE