BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 6:51 pm
KHABAR : महामहिम राज्यपाल ने किया प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को सम्मानित, सैनिक कल्‍याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान पर रहा नीमच जिला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजभवन भोपाल में बुधवार को महामहिम राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल की अध्‍यक्षता में सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.की समामेलित विशेष निधि(ए.एस.एफ.) की 24वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीमच जिले से सैनिक कल्‍याण के लिए वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्‍य 3 लाख 63 हजार से अधिक 30 लाख 16 हजार 768 रूपये की राशि संग्रहित कर, सैनिक कल्याण के खाते में जमा करवाने एवं संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं।  इस अवसर पर अपर मुख्‍य सचिव गृह जे.एन.कंसोटिया, अपर मुख्‍य सचिव राजभवन के.सी.गुप्‍ताएवं सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्‍त नर्मदापुरम, कलेक्‍टर अलीराजपुर एवं हरदा को भी सम्‍मानित किया गया है।

उल्‍लैखनीय है, कि सशस्‍त्र झण्‍डा दिवस पर प्राप्‍त दानराशि का इस्‍तेमाल वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्‍याण के लिए किया जाता है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले को हासिल हुए इस सम्मान के लिए जिले की स्वयंसेवी  संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लबों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिले के नागरिकों को दिया है। उन्‍होने कहा, कि यह सम्‍मान सभी नीमच जिलेवासियों को समर्पित है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE