मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन जन का अभियान बनते जा रहा है। जहा एक और नदी तालाब पोखरण सहित जल की महत्ता को लेकर अनेकों श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम जिला कलेक्टर अदिती गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में किए जा रहे है। वही कलेक्टर के निर्देश पर जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण अंचलो सहित शहर में भी अनेकों जल संगोष्ठी जल शुद्धिकरण हेतु श्रमदान जैसे कार्य किए जा रहे है। उसी श्रंखला में ग्राम जग्गा खेड़ी नाहरगढ़ में मध्यप्रदेश जनअभियान परिसद चयनित नावांकुर द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पीने के पानी के स्रोत की सफाई कार्य किया गया जिसमें सभी सदस्यों की सहभागिता रही।