BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 8:25 pm
KHABAR : खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं हाकर्स को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, अब सैंपल रिपोर्ट आने के बाद होगी आगामी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को फवारा चौक नीमच स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर्स को खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया  गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे कि नाखून कटे हुए हो, कपड़े सा हों ,ग्लव्स, केप, एप्रेन पहनकर रखने, खाद्य पदार्थ ढंककर रखने ,तेल का कलर बदलने पर उपयोग नहीं करने, मिर्च मसालों का सीमित मात्रा में उपयोग करने, पीने के पानी के बर्तन को प्रतिदिन धोने एवं पीने योग्य पानी रखने, तैयार खाद्य पदार्थाे को ढंक कर रखने आदि के संबंध में समझाइश दी गई। विभाग द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर/हॉकर्स बालाजी टी स्टॉल फव्वारा चौक से एक नमूना बने हुए पोहा, समता नाश्ता सेंटर फव्वारा चौक से एक नमूना ब्रेड पकोड़ा व संवारा नाश्ता फव्वारा चौक से एक नमूना आलू बड़ा के जांच हेतु लिए गए। 
बुधवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने जगदीश मिष्ठान तिलक मार्ग नीमच से दो नमूने जिसमें से एक नमूना केसर बर्फी व एक नमूना खोपरा पाक के लिए गए। सभी लिए गए नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी। जिले में स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर के लिए जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही भी निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE