छतरपुर। जिला के बड़ामलहरा अनुभाग के सिगग्राम गांव के पास् तकरीबन दोपहर एक बजे शिविल हॉस्पिटल में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की भीड़ लग जाती है।प्राप्त जानकारी तकरीबन 30 सवारियों से भरी पिक अप वैन बड़ामलहरा के रामबाग आश्रम से विवाह पूर्ण करने के पश्चात अपने ग्राम सिगरामपुरा लौट रही थी। उक्त पिकअप वैन में साहू समुदाय के लोग ही सवार थे। जो अकस्मात अन बैलेंस होकर सिगरामपुरा के समीप सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से टकरा जाती है।
जिन्हें कुछ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा लाया जाता है। जिन्हें डॉक्टर टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जाता है। लेकिन तीन मरीज़ जिनकी स्थिति प्रथम दृष्टया गंभीर दिख रही थी उन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल रैफर किया गया। पश्चात कुछ मरीज़ों के परिजन एम्बुलेंस सुविधा में देरी के चलते प्राइवेट गाड़ी कर जिला अस्पताल ले जाते नजर आए।