BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 10:12 am
BIG NEWS : एमपी को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, 2100 करोड़ की पीएम मित्र पार्क योजना को मिली मंजूरी, सीएम डॉ मोहन पीएम मोदी का जताया आभार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को 2100 करोड़ रुपये की पीएम मित्र पार्क योजना की स्वीकृति मिली है। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की ओर से मंजूर यह योजना भारत में अपनी तरह का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसे मध्यप्रदेश में विकसित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को नई पहचान देगी, बल्कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह 2100 एकड़ में फैला अत्याधुनिक पीएम मित्रा पार्क राज्य में रोजगार और निवेश के लिए एक नया क्षितिज खोलेगा। यहां 20 एमएलडी शून्य अपशिष्ट जल निकासी (ZLD) संयंत्र, सौर ऊर्जा आधारित पॉवर प्लांट, “प्लग एंड प्ले” इकाइयां (बिल्ट टू सूट – BTS) और श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी निर्माण कार्य 14 माह के भीतर पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क के लिए शीघ्र ही भूमि आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अब तक 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो उद्योग जगत के उत्साह को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र को मध्यप्रदेश से नई ऊर्जा और दिशा देगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को व्यापक बल मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का इस दूरदर्शी योजना के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।


मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मार्च, 2023 में भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी मिली। यह इंदौर से 110 किलोमीटर और पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रतलाम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी तरह, निकटतम बंदरगाह हजीरा से इसकी दूरी 452 किलोमीटर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE