BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 10:25 am
KHABAR : बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी सरकार के मंत्री पर साधा निशाना, अधिकारियों को दी धमकी, कहा- पानी- पेशाब बंद करवा दूंगा, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। रानी अवंतिबाई लोधी बलिदान दिवस पर पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर माधव चौक पर आमसभा की और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी प्रभारी प्रधुम्न सिंह तोमर पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया। कहा कि- अधिकारियों ने हमारे काम नहीं किये तो में उनके नल, बिजली के कनेक्शन काट दूंगा और उनका पानी पेशाब तक बंद करा दूंगा।


अब हमारे कार्यकर्ता यह काम संभालेंगे
प्रीतम लोधी ने एसपी, कलेक्टर की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए। कहा- मैंने एसपी के खिलाफ विधानसभा में बोला था और इस बार मैं विधानसभा नहीं चलने दूंगा। एसपी हमारे कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों के मामले में सही कार्रवाई नहीं कर रहा। वह पूर्व विधायक के ईशारे पर काम कर रहे हैं। कहा कि जब 30 साल तक कांग्रेस के कार्यकर्ता कंट्रोल व स्व सहायता समूह चलाते रहे तो अब हमारे कार्यकर्ता यह काम संभालेंगे।


कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई थी
विधायक से पूछा कि पहलगाम में इतनी बड़ी आतंकी घटना हो गई और तमाम लोग कार्यक्रम निरस्त कर दिए और आप शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। इस पर कहा कि- मैं यह कार्यक्रम दो बार पहले निरस्त कर चुका हूं। कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई थी और हमने सबसे पहले पहलगाम में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यह कार्यक्रम किया।


30 साल से पिछोर गुलाम था
पिछोर को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक प्रीतम लोधी अपने समर्थकों के साथ शिवपुरी आए। माधव चौक में आमसभा में कहा कि लोधी समाज के कई विधायक हैं और जिन क्षेत्रों में लोधी ज्यादा है वहां पर विधायक बन सकते हैं। ऐसे में हमारे समाज को अधिक से अधिक मौका देना चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि 30 साल से पिछोर गुलाम था, बड़ी मेहनत कर आजाद कराया है।


एसपी कांग्रेस के लोगों को जिंदा कर रहे
एसपी फिर से पिछोर को गुलाम बनाना चाहता था और जो कांग्रेस के लोग खत्म हो गए थे, उनको फिर जिंदा कर रहे है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे और पिछोर को गुलाम नहीं होने देंगे, पिछोर को जिला बनाएंगे। कहा- अगर पिछोर को जिला नहीं बनाते तो मैं दिल्ली तक पद यात्रा करुंगा। हमारी सरकार तो सही काम कर रही है, लेकिन अधिकारी अपनी मनमानी पर जुटे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE