नीमच। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष भारतवासियों की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना से समस्त हिंदू समाज एवं देशभक्त लोगों में अत्याधिक आक्रोश है। हमले के विरोध में समस्त हिंदू समाज के नेतृत्व में जिले में आतंकवाद का पुतला दहन, विरोध मार्च के साथ जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन पुनः लागू करने की मांग को लेकर प्रशासन को कल दिनांक 24/04/2025 समय 12.30 बजे वार गुरूवार भारत माता चौराहा नीमच पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त हिन्दू समाज व समाजिक संगठन से अनुरोध है कि आप सभी रैली में शामिल होकर ज्ञापन सिर्फ सर्व हिन्दू समाज के नाम से ही जाएगा। हिन्दू जागरण मंच जिला सयोजक नीमच अजय सिंह कछावा ने सभी से अपना-अपना ज्ञापन लेकर भारत माता चौराहा पर पधारकर हिंदू एकता का परिचय देने की अपील की है।