BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 11:14 am
KHABAR : पहलगाम हमले के बाद कश्मीर जाने के ट्रिप कैंसिल हुए, ट्रेवल एजेंसियों ने भी कश्मीर के नाम पर हाथ खींचे, अमरनाथ यात्रा से भी डरे लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल होने के बाद अब कश्मीर जाने वाले लोग अपना ट्रिप कैंसिल करवा रहे हैं। उज्जैन से एक ही दिन में करीब 11 लोगों के ग्रुप ने प्लान को होल्ड कर दिया है, वहीं दिल्ली के कुछ लोगों ने भी कश्मीर प्लान को कैंसिल करने को कहा है। इधर अमरनाथ जाने वाले लोगों की संख्या भी एक दिन में कम हो गई। ट्रेवल कंपनियों ने भी कश्मीर के टूर पैकेज से अपने हाथ खींच लिए हैं। कश्मीर के पहलगाम में हमला उस वक्त हुआ जब बैसारन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है, लोग सहम गए हैं। उज्जैन में मेक माय ट्रिप का संचालन करने वाले शुभम जैन ने बताया कि- पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद लोग डरे सहमे हुए हैं। अभी कश्मीर जाने का पिक सीजन है, उज्जैन से 11 लोगों का ग्रुप जाने वाला था, लेकिन घटना के बाद उन्होंने कहा कि ट्रिप होल्ड कर दीजिए। एक-दो दिन में हम हमको जवाब देंगे, नहीं तो ट्रिप कैंसिल कर देना। इसी तरह दिल्ली के एक ग्रुप ने भी बुकिंग करवा रखी थी। उन्होंने तो मना कर दिया है। अब हम भी लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि कश्मीर नहीं जाएं, इससे अच्छा हिमाचल या नार्थ ईस्ट का प्लान कर सकते हैं। अमरनाथ का पूछताछ काउंटर खाली- अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। उज्जैन में बीते 24 वर्षों से जत्था लेकर अमरनाथ जाने वाले मनोज ने बताया कि बुकिंग 14 अप्रैल से शुरू हुई है, अब तक रोज 20-25 लोग पूछताछ के लिए आते थे लेकिन घटना के बाद बुधवार को एक भी व्यक्ति पूछताछ के लिए नहीं आया। इसमें सबसे ज्यादा बुकिंग पहलगाम के रास्ते से होती थी, जबकि बालटाल से कम होती थी। कल की घटना के बाद स्थिति को देखते हुए आज डर के कारण लोग नहीं आए। कल हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर कश्मीर ट्रिप बॉयकॉट का ट्रेंड चला, जिसके बाद कई प्लेटफार्म पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कश्मीर ट्रिप को फिलहाल कैंसिल करने की सलाह दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE