BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 11:44 am
BIG NEWS : अमरनाथ यात्रियों ने मांगे हथियार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार से की मांग, भक्त बोले- नहीं रुकेगी यात्रा, आतंकियों के मंसूबों को चकनाचूर करने को तैयार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने हथियार की मांग की है। जम्मू कश्मीर बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे यात्रियों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा नहीं रुकेगी। भोलेनाथ और इंडियन आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है। आतंकियों के मंसूबों को चकनाचूर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। जम्मू कश्मीर बैंक में पंजीयन के लिए पहुंचे यात्रियों ने हथियार की मांग की है। अमरनाथ यात्री आतंकियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने सरकार से हथियार मांगा है।


भोलेनाथ और इंडियन आर्मी पर पूरा भरोसा
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने कहा कि भारत सरकार सख्त कदम उठा रही है। हमें भोलेनाथ और भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा नहीं रुकेगी। आतंकियों के मंसूबों को चकनाचूर करने के लिए अमरनाथ के भक्त पूरी तरह से तैयार है।


3 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार यह यात्रा कुल 38 दिन की होगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पंजीयन शुरू हो गया।


एमपी से हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं
हर साल लाखों भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भोपाल से हर साल 12 हजार से 15 हजार और मध्य प्रदेश से 35 हजार से 40 हजार भक्त बाबा के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। यह यात्रा श्रीनगर से लगभग 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा तक जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE