देवास। पहलगांम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने बुधवार को सिविल लाइन चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्र हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किये गए कायरतापूर्ण हमले में दिवंगत हुए निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस इस हमले की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि मोदी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे।