खरगोन। पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 27 लोगो की नृशंस हत्या से समूचा देश आंदोलित है, चहुओर से कारवाई की मांग उठ रही है। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश दर्ज कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया यह बेहद दुखद घटना है केंद्र सरकार को तत्काल एक्शन मोड में आना चाहिए, देश सुरक्षित हाथों में है जैसा नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं सरकार की असफलता को दर्शा रही है सरकार को गहरी नींद से जागने की आवश्यकता है। समस्त देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। इससे पहले भी पुलवामा ओर अन्य आतंकी घटनाएं हो चुकी है, देश की 56 इंच के सिने वाली सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।