नीमच। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में हाई सेकेंडरी मैदान में बास्केट बॉल के बच्चों के द्वारा मोमबत्ती जलाकर 27 पर्यटक जिनकी मौत हुई उनको श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान यहां मौजूद बच्चों के परिजनों ने इस हमले को कायराना करार दिया। मोदी सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इनका कहना था कि आतंकवाद देश के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की। इस हमले को मानवता पर हमला बताया। समाज के सभी वर्गों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।