नीमच। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश व प्रदेश में भारी आक्रोश पनप रहा है। हर वर्ग की यही मांग है कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। वहीं एक दिवसीय दौरे पर आए मध्यप्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने चौका देने वाला बयान दिया है।
उन्होंने आक्रमक रूप से सख्त होकर कहा कि पहलगाम में जो हुआ है उसकी जितनी कड़ी से कडी निंदा की जाए कम है। कोई शब्द नहीं है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। जो जिस भाषा में समझेगा उसको उसी भाषा में समझाया जाएगा। बहुत जल्दी इसका परिणाम सामने आएगा।
वहीं पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना शामिल है। इस पर भी डिप्टी सीएम ने सख्त होकर कहा कि अभी तो बहुत कुछ होना है।