गुना। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के तत्वाधान में आत्मरक्षा के लिए लाठी तलवार मार्शल आर्ट का साप्ताहिक प्रशिक्षण 27 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा मातृशक्ति जिला संयोजिका सपना शर्मा ने बताया सभी मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहने अपने बच्चों एवं बहनों को लेकर प्रशिक्षण में आ रही है। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण विभाग संयोजिका प्रीति गुप्ता दे रही है। साथ ही लाठी तलवार का प्रशिक्षण भूमिका कुशवाहा नगर संयोजिका दे रही है। बच्चे काफी उत्साहित है। साथ ही मातृशक्ति भी प्रशिक्षण ले रही है।