खरगोन। शहर के पीजी कॉलेज में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल चयन की मांग को लेकर गुरुवार छात्रों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। करीब तीन माह पहले हुई स्वीकृति के बाद भी प्रतिमा नही लगाये जाने से नाराज एसटी एससी छात्रों ने कॉलेज प्रवेश द्वार बंद कर नारेबाजी की। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ किये गए प्रदर्शन के दौरान छात्रों को तहसीलदार सहित कुल सचिव ने समझाइश का प्रयास भी किया लेकिन छात्र जिद पर अड़े रहे। छात्र नेता भागोरथ खतवासे ने बताया जनवरी माह में प्रतिमा लगाने की स्वीकृति हुई थी लेकिन अब तक न तो प्रतिमा स्थल चयन हुआ न प्रतिमा बुलवाई गई, इससे छात्रों में रोष व्याप्त है।