BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 2:54 pm
KHABAR : पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुतला फूंका, आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के विरोध में सकल हिंदू समाज ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाकर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।


उज्जैन के पास घट्टिया में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर सकल हिंदू समाज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर हुए इस्लामिक आतंकवादी हमले के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन देकर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।


सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ता मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण से नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने श्पाकिस्तान मुर्दाबादश् के नारे लगाए और पाकिस्तान के पुतले को लातों से मारते हुए उसका दहन किया।


इस दौरान आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों ने यहां से गए दर्शनार्थियों से नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करते हैं कि ऐसे आतंकवादियों और उनके सरपरस्त पाकिस्तान का अब पूरी तरह से सफाया कर दिया जाए।


आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष बलों की स्थायी तैनाती की जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी तुरंत संज्ञान लेकर इस्लामिक आतंकवाद तथा देशभर में योजनाबद्ध रूप से हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE