नीमच। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अल्प प्रवास पर गुरूवार को नीमच पहुंचे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गांधी वाटिका रोड नीमच स्थित एक नवीन परिधान शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद भोपाल रघुनंदन शर्मा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, विधायक जावरा राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक निम्बोहडा श्रीचंद कृपलानी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीमच सज्जन सिह चौहान, नीमच नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा एवं वंदना खण्डेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और अतिथियों के साथ अवलोकन भी किया।