BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 3:49 pm
BIG NEWS : प्रदेश कांग्रेस में अब लगातार होंगे सम्मेलन, पहले प्रांतीय फिर जिला और अंत में ब्लॉक स्तर पर, बीजेपी का तंज-10 में जिला अध्यक्ष और 50 जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष ही नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेशभर में सम्मेलन का दौर शुरू होगा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- पहले प्रांतीय फिर जिला और अंत में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन होंगे। नीचे तक संगठन को मजबूत करने के लिए कवायद की जा रही है। हम ऊपर से नीचे तक आ रहे हैं। एआईसीसी ने कई निर्णय लिए हैं। वह सब नीचे तक पालन होंगे। निचले स्तर से ऊपर तक बात पहुंचेगी। एआईसीसी का संविधान बचाओ प्रोग्राम भी आया है। इसकी पहली मीटिंग ग्वालियर में होगी, इसमें सभी नेता पहुंचेंगे। कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। कहा- संविधान बचेगा तो ही सभी बचेंगे अगर संविधान नहीं बचा तो देश पर गंभीर संकट होगा।


बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता, अजय सिंह यादव ने कांग्रेस के सम्मेलन पर तंज कसते हुए कहा कि- कांग्रेस की स्थिति अब अप्रासंगिक हो गई है। देश हो या प्रदेश, कांग्रेस के हालात ऐसे है कि 10 जिलों में जिला अध्यक्ष नहीं और 50 जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष नहीं है।सम्मेलन सिर्फ दिखावा है। पटवारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए और कांग्रेस अपनी सिर्फ उपस्थिति दिखाने के लिए ऐसे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रही है। ऐसे सम्मेलनों से न जनता को फायदा होने वाला है न ही इनका कोई प्रभाव कांग्रेस की बिगड़ी चाल सुधारने में काम आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE