रतलाम। विश्व रेडक्रास दिवस अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रास और रेड क्रिसेंट आन्दोलन के सिद्धान्तों का एक वार्षिक उत्सव है जो 8 मई को सर हेनरी ड्यूनाट के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘मानवता के पक्ष में’ है। ‘मानवता के पक्ष में’ थीम अनुसार 8 मई को जिले में जिला शाखा, उप शाखा में जूनियर रेडक्रास, यूथ रेडक्रास के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति जागरुकता अभियान, जनजागरुकता, स्वास्थ्य जागरुकता, सिकल सेल, टी.बी. उन्मूलन, निःशक्तजनों एवं वृद्धजनों की सेवा के साथ-साथ प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण जैसे जनहितेषी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।