BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 5:49 pm
NEWS : पहलगाम हमले को लेकर सर्व समाज में भारी आक्रोश, पाकिस्तान एवं इस्लामी जिहाद के विरुद्ध कार्रवाई हेतु किया प्रदर्शन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पहलगांव में आतंकियों द्वारा कायराना हमला कर धर्म पूछ कर हिन्दू लोगों की आतंकी हमले में हत्याएं करने की तीव्र भर्त्सना करते हुए विरोध स्वरूप संतों के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा  24 अप्रैल को प्रातः गोरा बादल स्टेडियम में एकत्रित होकर जुलूस के रुप मे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।  

          
बड़ी संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता गोरा बादल स्टेडियम स्थित प्रताप वॉलीबॉल स्टेडियम से हाथों पर काली पट्टी बांधे तथा 200 मीटर लंबा काला कपड़ा तथा हाथ में लेकर, पाकिस्तान विरोधी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर वैद्य लक्ष्मी नारायण द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। उसके उपरांत मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान इस्लामी आतंकवाद और जिहाद के नाम लिखे पाकिस्तान नक्शे और पोस्टर का दहन किया गया। इस दौरान सर्व समाज का नेतृत्व करते हुए संत रमता राम, राम स्नेही, संत चंद्र भारती महाराज, हेमन्त कुमार जैन, व्यापार मंडल के ओमप्रकाश लड्ढा, मुकेश काबरा, राजकुमार बज, ओमप्रकाश, संजय लोठ, कैलाश, सहदेव सिंह भाटी, राधेश्याम आमेरिया, लक्ष्मी नारायण वेद, हेमंत  आदि ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।


उपस्थित जन समूह ने मानव श्रृंखला बनाकर पहलगांव में आतंकवादियों का शिकार बने भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि स्वरुप गायत्री मंत्र का जाप एवं हनुमान चालीसा का जाप कर उपरांत 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में हिंदू मातृ शक्ति, दिवाकर महिला मंच एवं जनसमूह उमड़ा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE