BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 5:52 pm
KHABAR : पहलगाम हमले के बाद उज्जैन पुलिस हाई अलर्ट पर, बीडीएस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर की सघन चेकिंग, महाकाल मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद उज्जैन पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। उज्जैन में चल रही पंचक्रोशी यात्रा में बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से श्रद्धालु आए हुए हैं। इसे देखते हुए उज्जैन बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) ने जम्मू जाने वाली ट्रेन की सघनता से चेकिंग की।


बीडीएस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया। बीडीएस टीम प्रभारी रमेश खाड़े ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की घटना को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते उज्जैन पुलिस भी अलर्ट पर है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।


खासकर जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेन के सभी कोच में यात्रियों के सामान और संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी ली गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बनाए रखी गई है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की घटना के मद्देनजर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE