छतरपुर। वक्फ कमेटी ने पहलगांव मे आतंकवादी घटना के विरोध मे प्रदर्शन करते हुये छत्रसाल चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध किया, मुसलमान समाज लोग हाथो मे पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर विरोध कर रहे थे, वक्ख कमेटी के सदस्यो ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुयै राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया उनका कहना है कि पाकिस्तान के सरक्षण मे यह आतंकवादी हमारे देश मे आतंक फैलाकर चले जाते इसलिए सरकार को इनको सबक सिखाना चाहिए।