मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया दिनांक 27 अप्रैल 2025 रविवार को मंदसौर जिले में आगमन हो रहा है। जीतू पटवारी, फूल सिंह बरेया के साथ मंदसौर लोकसभा प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह गुर्जर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन मल्हारगढ़ विधानसभा के मुंदेडी गांव में प्रातः 11.00 बजे पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे ततपश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।