नीमच। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने, वीजा रद्द करने जैसे सख्त आदेश दिए हैं। इधर वर्तमान में नीमच जिले में मात्र एक नागरिक ही ठहरी है। महिला ने नीमच जिले के जावद में शादी की थी। वह टूरिस्ट वीजा एक्सटेंशन परमिट पर है। महिला को फरवरी 2026 तक का वीजा मिला है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सार्क वीजा का कोई पाकिस्तानी नागरिक जिले में नहीं है। सभी टूरिस्ट वीजा संबंधी हैं। पीएचक्यू से मिले आदेशों व अपडेट जानकारी का अध्ययन हो रहा है। उसी मुताबिक आगे जरूरी फैसले लिए जाएंगे।
गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा क्योंकि 27 अप्रैल से उनके वीजा रद्द कर दिए हैं। जिन्हें मेडिकल वीजा मिला है उन्हें 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। हालांकि अभी जिला प्रशासन के पास इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं।
खुफिया विभाग व नीमच पुलिस ने आदेश के पालन में दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। नीमच जिले में मात्र 1 पाकिस्तानी नागरिक है। यह महिला पाकिस्तान से आई है व जिले के जावद में शादी कर रह रही है। महिला बार-बार वीजा एक्सटेंशन करा रही है। फरवरी 2024 में वीजा एक्सटेंशन करवाकर फरवरी 2026 तक करा मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में फिलहाल। पाकिस्तानी नागरिक टूरिस्ट वीजा एक्सटेंशन परमिट पर है। सार्क वीजा संबंधी कोई केस नहीं है। जानकारी उच्च स्तर पर भेज दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक इनकी कैटेगरी तय कर डिटेल पीएचक्यू भेजने के साथ आदेश का इंतजार है। पाकिस्तानी नागरिकता के चलते फिलहाल निगरानी दायरे में है।