BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 12:18 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में खाकी का बड़ा एक्शन, जब कॉम्बिंग गश्त के दौरान दी यहां दबिशें तो मिली बड़ी सफलता, कई वारंटी चढ़े हत्थे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 24-25.04.25 की दरमियानि रात्रि जिले के अपराधियों पर चला मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाई वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस द्वारा धरदबोचा गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना वायडी नगर द्वारा चोरी के अपराध में 02 वर्ष से फरार चल रहे 2000 रूपये के ईनामी उद्घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बडी सफलता। 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त की सतत मॉनीटरिंग। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर/बदमाशों की चेकिंग करते कुल 73 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 105 गुंडा/बदमाशों, 04 सजायाब बदमाशों एवं 02 जिलाबदर बदमाशों को चेक करते कुल 172 निगरानी/गुंडा बदमाशों की चैकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कुल 10 प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जें से कुल 103.3 लीटर कुल कीमती 28270 रूपये की अवैध शराब जप्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 60 गश्त‍ पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE