खरगोन। जिले के कसरावद में कन्या शाला ग्राउंड से एकत्रित होकर जय स्तंभ चौराहा पहुंचे। आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में पुतला दहन किया गया। मृतकों को 2 मिनट की श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व सनातनी हिन्दू समाज ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।