BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 8:23 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे, जैसे ही तस्कर ने लगाया ट्रक में टॉप गैर तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर पूछताछ के बाद ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एंव अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे। गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रक के साथ पकडने मे मिली सफलता ।

संक्षिप्त विवरण-  
दिनांक 25.04.2024 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच मंदसौर  हाईवे खेरखेडा फण्टा से सफेद रंग टाटा ट्रक क्र GJ-12AY-5225 को रुकवाकर ट्रक मे बैठे चालक अनोप दान पिता खेत दान जाति चारण उम्र 60 साल निवासी ग्राम मतोडा जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे वाली ट्रक से कुल 105 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
- अनोप दान पिता खेत दान जाति चारण उम्र 60 साल निवासी ग्राम मतोडा जिला जोधपुर राजस्थान

जप्तशुदा मश्रूका-
- 105  किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 315000/- रुपये
-  एक सफेद रंग का टाटा ट्रक क्र GJ-12AY-5225 किमत लगभग 100000/- रुपये

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार व पुलिस टीम थाना मल्हारगढ का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE