BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 11:04 am
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और ये बड़ी घटना, जब आरोपियों ने दिया अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश तो चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ द्वारा थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद कर बाईक के खरीददार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 14 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ शहर में रेल्वे विश्रान्तिगृह के गेट के बाहर से नगरपालिका कालोनी चित्तौडगढ निवासी अशोक कुमार पुत्र केलाशचन्द कीर की मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। शहर चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार हुई वाहन चोरियो की घटनाओं के रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चितौड़गढ सरिता सिह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ विनय चोधरी के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ भवानीसिह (पु.नि.)  के नेतृत्व में थाने के एएसआई लक्ष्मण सिह, कानि. विरेन्द्र कुमार, प्रहलाद व राजेश कुमार द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी कच्चीबस्ती गान्धीनगर चित्तौडगढ हाल मोहरमंगरी थाना कोतवाली चित्तौडगढ निवासी 25 वर्षीय सद्दाम पुत्र सद्दीक मोहम्मद पठान को गिरफतार कर जांच की गई तो उक्त प्रकरण की घटना को अन्जाम देना व चोरी गई मोटरसाईकिल नगांवली थाना मंगलवाड निवासी मुकेश खारोल पुत्र हिरालाल खारोल को बेचना बताया। जिसकी निशादेही से मुकेश उर्फ काना को मोटरसाईकिल सहित पकडा व मोटरसाईकिल बरामद कर मुकेश खारोल को गिरफतार किया गया। आरोपी सद्दाम ने थाना कोतवाली सर्कल से चुराई गई दो और मोटरसाईकिले बरामद कराई जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त की गई है। पुलिस पुछताछ पर आरोपी के विरुद्ध पुर्व में मोटरसाईकिल चोरी के मामले कोतवाली चित्तौडगढ, निम्बाहेडा व नीमच में कुल तीन चोरी के प्रकरणो में चालान हुआ है। शनिवार को दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE