BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2025, 11:58 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ से सामने आया मानवता को शर्मसार करने वाला मामला, पहले राहगीर को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, फिर अस्पताल ले जाते समय किया ये काम, खाकी जुटी जांच में, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। जब 108 डायल किया जाता है तो जीवन संजीवनी मिल जाती है, मगर मंदसौर जिले के शामगढ में ठीक इसका विपरीत हुआ। शनिवार रात्रि करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस से एक व्यक्ति को फेंक देने की घटना सामने आई है, जिससे उसकी जान चली गई।

जीवनदान दिलाने वाली 108 के पायलेट ने ले ली एक की जान-
बचाने के बजाय लहूलुहान छोड़ दिया, मरने के लिए जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घायल राहगीर को पहले एक प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मारी, फिर इलाज की जगह उसे सड़क पर फेंककर पायलेट फरार हो गया। बाद में रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण सिंह पिता मांगूसिंह निवासी आकली दीवान उम्र 50 वर्ष जो गांव के सरपंच के भांजे बताए जा रहे हैं, किसी कार्य से जा रहे थे तभी एक एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उसी एंबुलेंस में डालकर शामगढ़ लाया गया, लेकिन गंभीर घायल होने के बावजूद आरोपी उन्हें डिंपल चौराहा स्थित पट्टी वाले की दुकान के सामने फेंककर चले गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस का साइड का फाटक भी इस दौरान टूटकर घटनास्थल पर गिर गया, जो अब भी वहीं पड़ा हुआ है। 
स्थानीय लोगों ने जब घायल को तड़पते देखा तो तत्काल दूसरी एंबुलेंस बुलाकर शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने तन्वी होटल के पास खड़ी एंबुलेंस को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्बुलेंस का ड्राइवर फरार हो गया मामले में एंबुलेंस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस अमानवीय घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल यह उठ रहा है कि एक मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए बजाए एंबुलेंस से किसी को फेंका कैसे जा सकता है? क्या एंबुलेंसकर्मी शराब के नशे में थे या कोई और वजह थी। यह घटना एंबुलेंस व्यवस्था और जिम्मेदार लोगो पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या जीवन रक्षक साधन अब लापरवाही और अपराध का माध्यम बनते जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE