BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 8:00 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जब टीम में शामिल अधिकारियों ने दी इस गांव में दबिश तो उड़ गए होश, जानिये आरोपी ने कितनी मात्रा में घर में छिपाकर रखा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने मंदसौर जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीएन ने कार्रवाई करते हुए 573.380 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ सेल की संयुक्त टीम के द्वारा की गई है। बताया गया है कि नशीला पदार्थ एक घर में गुप्त रूप से छिपाकर रखा गया था, जिसकी सूचना ब्यूरो को मिली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएन को सूचना मिली थी कि मल्हारगढ़ तहसील के गांव सोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से डोडाचूरा छिपाकर रखा है। इस पर कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में 7 मई को छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान 37 बैग में रखा 573.380 किलो डोडाचूरा और एक मारुति ऑल्टो कार जब्त की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज-
सीबीएन ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE