देवास। जिले की खातेगांव तहसील में ग्राम मवासा में स्थित भूमि के सीमांकन के लिए एक विधवा महिला प्रेमलता पति स्वर्गीय रामचंद्र पवार काफी समय से भटक रही है करिब 4 वर्षों से सिमांकन को लेकर भटक रही महिला आज कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंची जहां उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया।उन्होंने बताया कि मेरे पति की मृत्यु के बाद मैं ससुराल पक्ष से कैस लड़ा था जिसमें 5 एकड जमीन मुझे मिली थी। इसके ज़मीन के आसपास में कई कृषक की जमीन आ रही है जिसके चलते खातेगांव में मेरा सीमांकन नहीं किया जा रहा कई बार मेरा आवेदन निरस्त किया गया है और इसको लेकर में 4 वर्षों से इधर-उधर भटक रही हूं उसके बाद में आज कलेक्टर कल पहुंची हूं जहां पर मैंने मांग की है कि मेरी भूमिका सीमांकन किया जाए और मुझे भूमि स्वामित्व दिया जाए। यहां पर मुझे कलेक्टर ने एडीएम में अपील करने को कहा है।