BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 11:34 am
NEWS : सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2025 के आयोजन पर हुई बैठक में चर्चा, 5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में होगी आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2025 के सफल आयोजन पर उदयपुर में हुई बैठक में यात्रा मार्ग, आवास, यातायात, भोजन व्यवस्था के साथ सिन्धी नदी पर होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी सुरेन्द्र लछवाणी के प्रभारियों ने चर्चा कर अंतिम रूप दिया। 


प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसताणी ने जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष यात्रा 5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित की जा रही है जिसके लिये केन्द्रीय पदाधिकारियों की ओर से जम्मू कश्मीर व लेह लद्धाख में प्रवास कर समस्त आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा सडक मार्ग व हवाई मार्ग से लेह लद्धाख पहुचेंगी।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों के अकादियों व सामाजिक संगठनों की ओर सिन्धू नदी के घाट पर बहिराणा साहिब पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जायेगी। संत महात्माओं का आर्शीवाद व केन्द्रीय पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति में यात्रा होगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष वन्दना वजीराणी ने कहा कि सिन्धू माता का पूजन कर पवित्र जल लेकर हम अपने निवास के मन्दिर व सार्वजनिक मन्दिरों में कलश में अवश्य रखें व पूजन करते रहें। राष्ट्रीय एकता व भक्ति का विशाल संगम यह सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है जहां यात्रा अवश्य करनी चाहिये।


बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी, संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी, विजय आहूजा, गुरमुख कस्तूरी, चन्द्रप्रकाश मंघवाणी, मनोहरलाल कालरा, लजा रामेजा, जया पहलवाणी, रमा ख्याणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE