गरोठ। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर युवक कांग्रेस शामगढ़ द्वारा शिवमंदिर स्थित बसस्टैंड पर विजयशाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वही पुलिस द्वारा सीएम का पुतला नही जलाने दिया गया। सीएम का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस द्वारा छीन लिया गया एवं मंत्री का पुतला दहन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली वही युवक कांग्रेस द्वारा मंत्री शाह पर देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया।